1 November, 2025
हेयर ट्रांसप्लांट वास्तव में बालों के झड़ने या गिरने की प्रॉब्लम का एक ऐसा उपाय है जो परमानेंट है, और असली बालों के जैसा परिणाम देता है, जिसमें नई तकनीकों और कॉस्मेटिक सर्जरी के द्वारा संबंधित व्यक्ति के बालों की जड़ से, जो उसके सिर के पीछे के भाग से ली जाती है जिसे डोनर जोन भी कहते हैं, और फिर उन्हें गंजेपन से प्रभावित क्षेत्र में लगा दिया जाता है यह बिल्कुल असली बालों के जैसे होते हैं, और असली बालों की तरह इनकी ग्रोथ होती है| अब आपको अहमदाबाद में भी हेयर ट्रांसप्लांट के कई आप्शन मिलेंगे, वास्तव में अहमदाबाद आधुनिक हेयर ट्रांसप्लांट के एरिया में एक उभरता हुआ शहर है, Hair Transplant in Ahmadabad, जहाँ आपको बालों की विश्वस्तरीय चिकित्सा उपलब्ध है, इस तरह ट्रांसप्लांट किये बालों से आप नेचुरल लुक पा सकते हैं, और इनका आप हेयरकट भी करवा सकते हैं, तेल मालिश कर सकते हैं, कंघी कर विभिन्न स्टाइल कर सकते हैं, रंग या डाई लगा सकते हैं, और फिर यह आने वाले fसमय में कभी नहीं गिरते, मतलब परमानेंट रहते हैं | यहां तक कि आप उन्हें क्लीन शेव करके फिर से उगता हुआ देख सकते हैं |
क्या प्रत्येक व्यक्ति हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के योग्य है?
वैसे तो हेयर ट्रांसप्लांट करवाने के लिए हर कोई योग्य उम्मीदवार नहीं होता है | यह व्यक्ति व्यक्ति के बालों के नेचर पर निर्भर होता है. हेयर ट्रांसप्लांट की सफलता की रेट बहुत सारे फैक्टर्स पर आधारित होती है जिसमें से कुछ प्रमुख निम्नलिखित है |
-
-
- डोनर हेयर की डेंसिटी पर, अर्थात उनका घनत्व |
- डोनर हेयर की मोटाई पर, थिकनेस पर |
- स्कैल्प की स्थिति और उनकी फ्लैक्सिबिलिटी पर |
- बहुत सारे हेल्थ इश्यू जैसे ब्लड शुगर की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर, त्वचा संबंधी एलर्जी आदि |
- एलोपेसिया जो बालों के झड़ने के एक बहुत गंभीर समस्या है, के ऊपर |
-
यह सभी कारण रूटीन चेकअप के दौरान सामने आते हैं और अलग-अलग प्रकार की जांचों का रिजल्ट देख कर डॉक्टर ऐसे पेशेंट को चुनता है जो हेयर ट्रांसप्लांट के लिए सबसे अच्छे उम्मीदवार साबित हो सकते हैं |
When you visit a hair transplant check these factors as they are important in deciding the cost.
FUE:
FUE टेक्निक में बालों के स्कैल्प को डोनर एरिया से सिंगल सिंगल करके फॉलिक्युलर यूनिट के साथ निकाल दिया जाता है जिसे हेयर एक्सट्रैक्शन कहते हैं| इसे कभी कभी हेयर एक्साइज भी कहा जाता है| इसमें माइक्रोनीडल का प्रयोग किया जाता है, जिसकी मोटाई 0.8mm से लेकर 1mm तक हो सकती है| यह प्रक्रिया मैनुअली भी की जा सकती है, और मोटर आधारित सर्जिकल टूल की मदद से भी की जाती है|
FUE की इस प्रक्रिया में डोनर एरिया में छोटे-छोटे डॉट स्कार बन जाते हैं, यह काफी छोटे होते हैं, साधारण रूप से नजर नहीं आते| वैसे तो FUE की प्रक्रिया को बार-बार दोहराने पर डोनर एरिया के स्कैल्प कमजोर हो जाते हैं इसीलिए इसमें सर्जन और मरीज दोनों को सर्जरी के बाद भी बहुत सारी केयर और सेफ्टी की आवश्यकता होती है. यह पंच की प्रोसेस भी कहलाती है|
FUE की प्रक्रिया में भी एक हल्का लोकल एनएसथीसिया का उपयोग करना होता है, जो कि बिल्कुल दर्द रहित प्रक्रिया है| परंतु FUE की प्रोसेस में FUT से ज्यादा समय/टाइम लगता है| क्योंकि कम से कम एक बार में 3000 या अधिक ग्राफ्ट लगाने होते हैं जिसमें 8 से 10 घंटे या ज्यादा समय भी लग सकता है| वहीँ अगर एरिया ज्यादा हुआ तो एक सिटिंग से ज्यादा की सिटिंग भी लग सकती है| वैसे तो FUE की प्रक्रिया लंबी है परंतु पेशेंट को इसके अतिरिक्त कोई समस्या नहीं आती, वह चाहे तो प्रोसेस के दौरान अपना एंटरटेन कर सकता है, गाने सुन सकता है, फिल्म देख सकता है, यहां तक कि अपने सर्जन और उसकी टीम से बातचीत भी करते हुए सर्जरी करवा सकता है|
FUE हेयरलाइन ग्राफ्टिंग (फॉलिकल की प्रक्रिया)
हेयरलाइन ग्राफ्टिंग यानी फॉलिकल भी बालों के ट्रांसप्लांट का एक तरीका है। अगर सिर के आगे के हिस्से में बाल कम हैं तो स्ट्रिप टेकनीक के जरिए उसे ठीक नहीं किया जा सकता। ऐसे में एक एक बाल को ध्यान से ग्राफ्ट किया जाता है। इसमें भी सात से आठ घंटे का टाइम लगता है और मरीज को बेहोश किया जाता है। लेकिन इस प्रक्रिया का फायदा ये है कि इसमें सिर पर कोई टांके या निशान नहीं पड़ते।
डॉक्टर कहते हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट होने के पंद्रह दिनों में सिर में असर देखा जाता है। गंजेपन से प्रभावित एरिया में दो हफ्ते से तीन हफ्ते के भीतर नए बाल आने शुरू हो जाते हैं। ये बाल बिलकुल सामान्य बालों की तरह प्राकृतिक और उसी रंग के होते हैं। दो तीन हफ्ते में छोटे छोटे बाल आते हैं जो बाद में लंबे होते जाते हैं और प्राकृतिक होते हैं। इसकी विशेषता ये है कि ये बाल अन्य बालों की तरह मजबूती से सिर की त्वचा में परनामेंट उगते हैं और लम्बे समय तक टिकते हैं |
डॉक्टर के बारे में
- M .Ch.- प्लास्टिक सर्जरी
- MS – जनरल सर्जरी
- Dip NB- जनरल सर्जरी
- FMVS – माइक्रो वास्कुलर सर्जरी में फेलोशिप
- FCHTS – कॉस्मेटिक और हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में फेलोशिप
डॉक्टर किन्नर कपाड़िया प्लास्टिक सर्जरी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं, और विशेषज्ञ बोर्ड से मान्यता प्राप्त सर्टिफाइड और अनुभवी कॉस्मेटिक सर्जन हैं| उन्हें अहमदाबाद में सबसे अच्छा हेयर स्पेशलिस्ट माना जाता है| वे पूरे भारत में उन गिने चुने एक्सपर्ट डॉक्टरों में हैं, जो रीकंस्ट्रक्टिव माइक्रो सर्जरी सफलतापूर्वक करते हैं| डॉक्टर किन्नर कपाड़िया का अनुभव हेयर ट्रांसप्लांट के एरिया में बहुत अच्छा है, इनके ट्रांसप्लांट का रिजल्ट भी शत प्रतिशत रहा है|
हमारे एवेन्यु कॉस्मेटिक सर्जरी सेंटर के बारे में
हेयर ट्रांसप्लांट की लागत
अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए ट्रांसप्लांट में कई प्रकार उपयोग होते हैं. और उसकी लागत कुछ बातों पर डिपेंड होती है,
- गंजापन किस ग्रेड का है और कितने ग्राफ्ट लगाना है
- स्वास्थ्य और दूसरी बीमारियों का मेडिकेशन
- ट्रांसप्लांट के लिए कौन सी मेथड प्रयोग की जा रही है जैसे FUT या FUE, DHI
Hair Transplant Cost In India (इंडिया में हेयर ट्रांसप्लांट की लागत)
पूरा खर्च लगभग 50000 रुपए से शुरू होता है. वैसे तो 2 से 3 इंच की सरकमफेरेंस का एरिया ट्रांसप्लांट करने में 50000 रुपए की कोस्ट आ जाती है, 3 से 5 इंच एरिया के लिए कोस्ट 65000 से 80000 रुपए के बीच में होती है, यह थोड़ी कम या ज्यादा भी हो सकती है
Dr. Kinnar Kapadia
Dr. Kapadia is a leading Hair Transplant Surgeon in Ahmedabad, known for delivering natural-looking, long-lasting results through advanced hair restoration techniques. As a Board-Certified Cosmetic Surgeon and Gold Medalist in Plastic Surgery, he combines surgical precision with an artistic approach to help patients regain their confidence. With extensive experience in hair restoration, Dr. Kapadia specializes in personalized hair transplant procedures tailored to each patient's hair pattern, facial aesthetics, and long-term goals.